ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कांग्रेस सांसदों का निलंबन वापस, विपक्ष की मांग के बाद स्पीकर ने लिया फैसला

DELHI : कांग्रेस के लोकसभा सांसदों का निलंबन वापस ले लिया गया है. विपक्ष की मांग के बाद लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के 7 सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है.दि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : कांग्रेस के लोकसभा सांसदों का निलंबन वापस ले लिया गया है. विपक्ष की मांग के बाद लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के 7 सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है.

दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा के अंदर हंगामा करने वाले 7 सांसदों को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता बरतने वाले कांग्रेस के सांसदों के ऊपर एक्शन लिया था. लेकिन अब कांग्रेस की तरफ से लगातार यह मांग की जा रही थी कि सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए. विपक्ष की इस मांग पर पुनर्विचार के बाद स्पीकर ओम बिरला ने निलंबन वापस ले लिया हैं.

दिल्ली हिंसा को लेकर आज ही लोकसभा में विशेष बहस होनी है. कांग्रेस सांसदों के निलंबन के कारण लोकसभा की कार्यवाही सुबह से नहीं चल पाई है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि दिल्ली हिंसा पर सदन में बहस हो सके इसलिए कांग्रेस सांसदों का निलंबन वापस लिया गया है. 

टैग्स