ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

सरोगेसी के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनी जुड़वा बच्चों की मां, जानें क्या है बच्चों का नाम?

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बन गई है। प्रीति जिंदा ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज भले

सरोगेसी के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनी जुड़वा बच्चों की मां, जानें क्या है बच्चों का नाम?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बन गई है। प्रीति जिंदा ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे अपने फैंस को तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपडेट देती रहती है। इस बार उन्होंने गुड न्यूज शेयर किया है। 

46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा जुडवां बच्चों की मां बनी हैं। अपने पोस्ट में प्रीति जिंटा ने लिखा है कि "इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद...सभी को बहुत सारा प्यार" प्रिति जिंदा के इस पोस्ट के बाद लोग बधाई भी दे रहे हैं। 

बता दें कि 29 फरवरी 2016 को प्रीति जिंटा ने अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में शादी की थी। प्रीति जिंटा ने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। प्रीति जिंटा ने दोनों जुड़वां बच्चों का नाम भी रख लिया है। एक का नाम Jai Zinta Goodenough रखा हैं तो दूसरे को नाम Gia Zinta Goodenough रखा है।  

गौरतलब है कि सरोगेसी का रास्ता चुनने वाली प्रीति जिंटा पहली सिलेब्रिटी नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट बन चुके हैं। जिसमें करण जौहर, सनी लियोनी और एकता कपूर शामिल हैं। 

बात यदि प्रीति जिंटा की फिल्मों की बात करें तो 'वीर-जारा', 'कल हो न हो', 'कोई मिल गया' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों के लिए प्रीति जिंटा जानी जाती है। ये सभी बॉलीवुड की ये सभी फिल्में अपने दौर में सुपर हिट रही है।

टैग्स