ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, जानें क्या-क्या रहेगा 3 मई तक पूरी तरह बंद...

DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए देश में लॉकडाउन 2 की घोषणा कर दी गई है. अब तीन मई तक देश में लॉकडाउन रहेगा. पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा थी कि इससे जुड़े गाइडलाइंस बुधवार को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए देश में लॉकडाउन 2 की घोषणा कर दी गई है. अब तीन मई तक देश में लॉकडाउन रहेगा. पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा थी कि इससे जुड़े गाइडलाइंस  बुधवार को जारी किए जाएंगे. सरकरा की ओर से लॉकडाउन 2 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. ताजा गाइडलाइन के अनुसार क्या-क्या 3 मई तक बंद रहने वाले हैं इसकी पूरी लिस्ट देखिए-



1. रेल, सड़क, फ्लाइट पूरी तरह 3 मई तक बंद रहेंगे.

2. निजी दफ्तर और फैक्ट्रियां भी बंद रहेंगे.

3. स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

4. सभी तरह के धार्मिक स्थल  मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि बंद रहेंगे.

5. सिनेमाहॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल, जिम, रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे.

6. धार्मिक आयोजनों पर रोक रहेगी.

7. सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों पर रोक  रहेगी.

8. औद्योगिक उत्पादन पर रोक रहेगी.

9. शादी-विवाह और सार्वजनिक समारोहों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

10. कोचिंग संस्थानों भी पूरी तरह से बंद रहेंगे.

इसके साथ ही सरकार के तरफ से जारी गाइडलाइन में यह कहा गया है कि चेहरे को ढकना अनिवार्य होगा.  इस लॉकडाउन में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.  सड़कों पर थूकने वालों पर कार्यवाई की जाएगी और दंड भी दिया जाएगा. 




टैग्स