ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

संसद सत्र: थोड़ी देर में शुरू होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, AAP ने विरोध का किया एलान

DELHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर बाद लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 11 बजे से संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू होगा। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति

संसद सत्र: थोड़ी देर में शुरू होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, AAP ने विरोध का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर बाद लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 11 बजे से संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू होगा। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सरकार के विजन को सदन में रखेंगी हालांकि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करने का एलान किया है।


दरअसल, केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद 24 जून से संसद सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन नरेंद्र मोदी समेत 280 सांसदों को प्रोटेम स्पीकर ने पद की शपथ दिलाया जबकि दूसरे दिन बाकी सांसदों को शपथ दिलाई गई। 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव हुआ जिसमें दूसरी बार ओम बिरला को ध्वनि मत से स्पीकर चुना गया।


27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन में सरकार के अगले पांच साल के रोडमैप को रखेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वहीं 28 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में चर्चा कराई जाएगी।


उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोर्ट के अंदर से सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं।