ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

संसद में स्वास्थ्य मंत्री बोले..मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं, 1970 से है मौजूद

DESK : देश में मंकीपॉक्स बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई नई बीमारी नहीं है.

संसद में स्वास्थ्य मंत्री बोले..मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं, 1970 से है मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश में मंकीपॉक्स बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई नई बीमारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स भारत और दुनिया में कोई नई बीमारी नहीं है. अफ्रीकी देशों में यह बीमारी 1970 से मौजूद है. इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव निगरानी की जा रही है.


दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया संसद में विपक्ष की चिंताओं को दूर करते हुए सरकार का पक्ष रख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स वायरस, कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता है क्योंकि नजदीकी संपर्क में आने पर ही इसका संक्रमण होता है.हम कोरोना वायरस से मिली सीख को लागू कर रहे हैं. वायरस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मरीजों को लगभग दो सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिए गये है. वायरस का अध्ययन करने के लिए एक केंद्रीय कार्य बल का गठन किया गया है और केरल को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है. बता दें कि आज यानि मंगलवार को भारत में मंकीपॉक्स का सातवां मामला दर्ज किया गया है. 

टैग्स