ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

DELHI : होली की छुट्टी के बाद शुरू हुई संसद के बजट सत्र की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. लोकसभा से का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : होली की छुट्टी के बाद शुरू हुई संसद के बजट सत्र की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है. लोकसभा से कांग्रेस के सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा होनी है .केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा के बाद लोकसभा में सरकार की तरफ से जवाब देंगे. इसको लेकर लोकसभा में 2 घंटे की चर्चा का वक्त रखा गया है.

पिछले दिनों दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में हंगामा कर रहे कांग्रेस के 7 सांसदों को स्पीकर ओम बिरला ने निलंबित कर दिया था. स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के जिन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया है. उनके ऊपर अनुशासनहीनता का आरोप है कांग्रेस अब इन सांसदों का निलंबन वापस करने की मांग पर अड़ी है.