ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

संजय राउत के घर ईडी की छापेमारी,जमीन घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार

DESK : चॉल भूमि घोटाला मामले प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची. ईडी के अधिकारी करीब सुबह 7 बजे से संजय राउत से पूछ-ताछ कर रहे हैं. सं

संजय राउत के घर ईडी की छापेमारी,जमीन घोटाले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : चॉल भूमि घोटाला मामले प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची. ईडी के अधिकारी करीब सुबह 7 बजे से संजय राउत से पूछ-ताछ कर रहे हैं. संजय राउत के भांडुप स्थित मैत्री आवास पर छापेमारी चल रही है.


इसी बीच संजय राउत ने एक के बाद एक ट्विट किए हैं. संजय राउत ने लिखा कि झूठी करवाई झूठे सबूत. मैं शिवसेना नही छोडूंगा. संजय राउत ने कहा कि मेरा घोटाले से कोई लेनादेना नही है. मैं मर जाऊंगा लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करूंगा. ईडी के अधिकारी जैसे संजय राउत के घर पहुंचे, वैसे ही बहुत सारे शिवसैनिक अपने नेता का मनोबल बढ़ने के लिये उनके आवास पर इकठ्ठा हो गये हैं.


बता दें कि 1034 करोड़ रूपये के पात्र चॉल घोटाले में ईडी ने संजय राउत से 1 जुलाई को पूछताछ की थी. इसके बाद उन्हें 20 और 27 जुलाई को  बुलाया था. लेकिन, संसद सत्र के कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने 7 अगस्त को पेशी की तारीख मांगी थी. जिसके बाद ईडी ने समन जारी की थी. इस मामले में संजय राउत के दादर और अलीबाग वाले संपत्ति की छापेमारी कर चुकी है. इस मामले में संजय राउत को हिरासत में भी लिया जा सकता है.

टैग्स