ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सानिया मिर्जा बनीं देश की पहली मुस्लिम गर्ल फाइटर पायलट, पिता हैं TV मैकेनिक

DESK: हौसला बुलंद हो तो मंजिल मुश्किल नहीं होती हैं और कठिन संघर्ष से इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। मिर्जापुर के एक टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया मिर्जा ने ऐसा ही कुछ कर

सानिया मिर्जा बनीं देश की पहली मुस्लिम गर्ल फाइटर पायलट, पिता हैं TV मैकेनिक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: हौसला बुलंद हो तो मंजिल मुश्किल नहीं होती हैं और कठिन संघर्ष से इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। मिर्जापुर के एक टीवी मैकेनिक की बेटी सानिया मिर्जा ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। संसाधनों की कमी के बावजूद सानिया NDA की परीक्षा पासकर भारतीय वायु सेना में देश की पहली मुस्लिम गर्ल फाइटर पायलट बनने जा रही है। सानिया उत्तर प्रदेश की पहली लड़की है जिसने फाइटर पायलट बनी है। आने वाले 27 दिसंबर को उसकी जॉइनिंग होनी है।


मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव के रहने वाले टीवी मकैनिक की बेटी ने जिले का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। टीवी मैकेनिक शाहिद अली की बेटी सानिया मिर्जा ने NDA की परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है। सानिया मिर्जा भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट पर चयनित हुई है। सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम फाइटर पायलट महिला होंगी साथ ही उत्तर प्रदेश की पहेली फाइटर महिला पायलट भी खिताब अपने नाम कर लिया है। सानिया की इस उपलब्धि से उसके माता पिता के साथ गांव वाले भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


सानिया मिर्जा ने देश की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी से प्रेरित होकर यह मुकाम हासिल किया है। सानिया देश की दूसरी लड़की है जिसका चयन फाइटर पायलट के रूप में हुआ है। सानिया मिर्जा मिर्जापुर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली हैं। सानिया की प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई गांव में पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज में हुई है।


इसके बाद सानिया मिर्जा शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं यूपी बोर्ड जिला टॉपर भी सानिया मिर्जा रही है। इसके बाद सानिया मिर्जा सेंचुरियन डिफेंस अकैडमी से तैयारी कर आज सफलता हासिल की है। सानिया मिर्जा 27 दिसंबर को एनडीए खंडवास पुणे में ज्वाइन करेंगी। इस सफलता का श्रेय सानिया ने अपने माता-पिता के साथ ही सेंचुरियन डिफेंस अकैडमी को देती हैं।

टैग्स