ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

सामने आई रामलला की दूसरी प्रतिमा की तस्वीर, राम मंदिर में यहां होंगे विराजमान

DESK: 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित रामलला

सामने आई रामलला की दूसरी प्रतिमा की तस्वीर, राम मंदिर में यहां होंगे विराजमान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा कृष्णशिला पर निर्मित रामलला की मूर्ति मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित की गई है। रामलला के दूसरे विग्रह की तस्वीर भी अब सामने आ गई है, जिसे मंदिर के प्रथम तल पर लगाया जा सकता है। रामलला की इस मूर्ति को सत्य नारायण पांडे ने बनाया है।


भगवान की जो दूसरी मूर्ति की तस्वीर सामने आई है वह श्वेत वर्ण की है। इसमें भगवान श्री राम के चरणों में हनुमान भी नजर आ रहे हैं। वहीं मूर्ति के चारों तरफ भगवान विष्णु के अवतारों को बनाया गया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार 1-मत्स्य, 2- कूर्म, 3- वराह, 4- नरसिंह, 5-वामन, 6- परशुराम, 7- राम, 8- कृष्ण, 9- बुद्ध और 10वां कल्कि अवतार की आकृतियां बनाई गई है।


वहीं श्री राम के तीसरे विग्रह की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। भगवान के तीसरे स्वरूप कैसा है, उसका लोगों को इंतजार है। भगवान की तीसरी प्रतिमा को कर्नाटक के गणेश भट्ट ने बनाया है। श्री राम की तीसरी मूर्ति भी तैयार हो चुकी है हालांकि फिलहाल उसकी तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि तीसरी मूर्ति को भी राम मंदिर में ही स्थापित किया जाएगा।