ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सामने आई सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट, ये थी मौत की वजह

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महिना से अधिक समय हो गया है. लेकिन सुशांत के मौत की पीछे की वजह को लेकर अभी तक बहस छिड़ी हुई है. अब तक 40 लोगों से पूछताछ की जा चुक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महिना से अधिक समय हो गया है. लेकिन सुशांत के मौत की पीछे की वजह को लेकर अभी  तक बहस छिड़ी हुई है. अब तक 40 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन मुंबई पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है.  जिसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार सहित सुशांत के फैंस अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. 

इन सबके बीच  सुशांत सिंह राजपूत  की विसरा रिपोर्ट सामने आई है. बॉलीवुड में चल रहे बहस के बीच उनकी विसरा रिपोर्ट की अहमियत काफी बढ़ गई थी. सुशांत की विसरा रिपोर्ट के अनुसार, उनके शरीर में किसी तरह का कोई जहर नहीं था. बता दें कि  25 जून को सुशांत की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई थी, जिसे 5 डॉक्टर्स की टीम ने तैयार किया था. इस रिपोर्ट में भी कहा गया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा के अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. एक्टर सुशांत सिंह राजपूर के निधन पर पूरा देश अभी तक सदमें में हैं. कई लोगों को तो यकिन ही नहीं हो रहा कि इतना प्यारा और हमेशा खुश दिखाई देने वाले एक्टर सुसाइड कर सकते है. 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया था.