ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

सलमान खान के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, बकायदा अधिसूचना जारी कर घोषित कर दिया आतंकवादी

सलमान खान के बलूचिस्तान को अलग देश बताने वाले बयान से पाकिस्तान भड़क गया। शहबाज शरीफ सरकार ने बकायदा अधिसूचना जारी कर सलमान को आतंकवादी घोषित किया। बयान के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा तो बलूच नेताओं ने सलमान का समर्थन किया।

मुंबई
सलमान के खिलाफ पाकिस्तान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को पाकिस्तान ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। दरअसल सऊदी अरब में उन्होंने एक बयान दिया था, जिसके बाद उनके बयान से बिलबिलाये पाकिस्तान ने बकायदा इसे लेकर अधिसूचना तक जारी कर दी है। 


फेमस फिल्म अभिनेता सलमान खान ने सऊदी अरब में आयोजित एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को एक अलग देश बता दिया था। सलमान खान के बयान से शहबाज शरीफ की सरकार को ऐसा धक्का लगा कि उसने यह आधिकरिक अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान को आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान का नाम चौथे शेड्यूल में शामिल करते हुए उन्हें आतंकवादी करार दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार चौथी सूची में शामिल होने का यह मतलब होता है कि उनपर कट्टरपंथी गतिविधियों के चलते नजर रखी जाएगी। सलमान खान को आतंकवादी कहे जाने के बाद अभी तक बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 


सलमान के बयान पर पाकिस्तान में मचा बवाल

सऊदी अरब में एक फोरम में संबोधित करते हुए सलमान खान ने कहा था कि ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। बलूचिस्तान को एक अलग देश जैसे ही सलमान ने बताया पाकिस्तान को यह बात रास नहीं आई। दरअसल लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चल रहा है, जिसे पाकिस्तानी सेना अपने अत्याचारों से रौंदने की कोशिश करती है। 


सलमान खान के बयान से भी ऐसा लगता था कि वह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बता रहे हैं। ऐसे में उसका बौखलना तय था। सलमान के बयान से जहां पाकिस्तान में बवाल मच गया है तो वही बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता सलमान के इस बयान से खुश है। इस बयान को लेकर उन्होंने सलमान खान को तहे दिल से धन्यवाद भी कहा है। 


बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से आजादी के लिए आंदोलन चल रहा है। यहां अक्सर हिंसा की वारदात सामने आती रहती हैं। जबकि बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में धनी है लेकिन आर्थिक रूप से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट्स का लगातार विरोध होता रहता है, जो पाकिस्तान को नागवार गुजरता है। अक्सर विद्रोही पाकिस्तानी सेना या फिर अन्य इलाके के लोगों को निशाना बनाते हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान के 46 फीसदी हिस्से में है लेकिन यहां की आबादी केवल 1.5 करोड़ के करीब है। लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चल रहा है, जिसे पाकिस्तानी सेना अपने अत्याचारों से रौंदने की कोशिश करती है। 




टैग्स