ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग

DESK : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगो

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद  क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।वहीं, इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। 


मालूम हो कि, अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।


उधर, अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर शिव सेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे का कहना है, ''चाहे सलमान खान हों या कोई आम आदमी, मुंबई और महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आपने देखा होगा कि हाल ही में मुंबई में गोलीबारी हुई थी और डोंबिवली में एक विधायक पर फायरिंग हुई। आज सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई। ये कैसी कानून व्यवस्था है? गृह मंत्री, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं?... अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं मंत्री और गृह मंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए..."