ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग : पति ने पत्नी को मारी गोली, वकील बनकर आया था हमलावर

DELHI : दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज यानी शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है। इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार, हमलावर वकील की पोशाक में आय

साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग :  पति ने पत्नी को मारी गोली, वकील बनकर आया था हमलावर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज यानी शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई है। इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार,  हमलावर वकील की पोशाक में आया था। यहां चार राउंड फायरिंग की गयी है। वही, घटना के बाद पुलिस पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कोर्ट में गवाही देने आयी थी, इसी कारण उसे निशाना बनाया गया।  फिलहाल गोली लगने के बाद घायल महिला को दिल्ली एम्स ले जाया गया है।  जहां उसका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। इस महिला कि हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। इसका अपने पति के साथ  कोर्ट में केस चल रहा था। इसी को लेकर वह आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि, तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर पति ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी। उसके पति ने इसके ऊपर चार राउंड फायरिंग की है।


वहीं, महिला का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।