ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

साइकिल से सदन पहुंचे एक्टर और BJP सांसद रवि किशन, कलाकारों का उठाया सवाल

DELHI: भोजपुरी एक्टर और बीजेपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन आज संसद पहुंचे. संसद में रवि किशन ने कलाकारों के कई समस्याओं को सदन में उठाया. वह गाड़ी के बदले वह साइकिल से संसद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI:  भोजपुरी एक्टर और बीजेपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन आज संसद पहुंचे. संसद में रवि किशन ने कलाकारों के कई समस्याओं को सदन में उठाया. वह गाड़ी के बदले वह साइकिल से संसद पहुंचे हुए थे. 

प्रदूषण के कारण पहुंचे साइकिल से

Firstbihar.com से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी है. इसको लेकर मैं साइकिल से ही सदन पहुंचा. जिससे लोग जागरूक हो सके. रवि किशन ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार कुछ कर नहीं रही है. जिसके कारण प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है. जांच रिपोर्ट में यहां का पानी भी खतरनाक पाया गया है. जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं. रवि किशन ने कहा कि अगर लोग छोटे-छोटे कामों के लिए साइकिल का इस्तेमाल करेंगे तो कुछ प्रदूषण कम हो सकता हैं. 

सदन में उठाया सवाल

रवि किशन ने लोकसभा के प्रशन काल में कलाकारों की डेटाबेस से संबंधित सवाल केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल से किया. रवि किशन ने पूछा कि मैं भी इसी फील्ड से आया हूं और मैं भाग्यशाली रहा कि मैं जीवन में कुछ बन पाया. लेकिन इसी फील्ड के हजारों कलाकार ऐसे हैं जो कि लाख प्रयास के बाद भी वह मुकाम नहीं पहुंच पाते. जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से परेशान हो जाते हैं. अपना परिवार नहीं चला पाते बीमारी हो जाने के बाद आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करा पाते है. ऐसे कलाकारों के लिए जीवन बीमा ,स्वास्थ्य बीमा और उनके रहने के लिए सस्ते दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएं. जिनसे उनको अपना जीवन जीने में आसानी हो.  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा जो आपने ने कलाकारों को लेकर मुद्दा उठाया है उस पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी.

टैग्स