ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शॉर्ट सर्किट से साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK : वाराणसी में एक भीषण अग्निकांड में चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा के अशफाक नगर की है। यहां घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान के कमरे में शॉर्

शॉर्ट सर्किट से साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, हादसे में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : वाराणसी में एक भीषण अग्निकांड में चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा के अशफाक नगर की है। यहां घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में बिहार के रहने वाले पिता-पुत्र की भी मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्र बिहार के अररिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक पिता आरिफ अहमद और पुत्र मोहम्मद शाबान साड़ी की पैकेजिंग का काम करते थे। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा इलाके में किराए का कमरा लेकर साड़ियों की पैकेजिंग करते थे। गुरुवार दोपहर भी साड़ी की पैकेजिंग कर रहे थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक पिता-पुत्र समेत चार लोगों की झुलकर मौत हो चुकी थी।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक झुलसने से चार लोगों की मौत हो चुकी थी। इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने राज्य आपदा निधि से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का निर्देश दिया है।

टैग्स