ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सड़क पर 3 घंटे तक पड़ी रही कोरोना पॉजिटिव की डेडबॉडी, नहीं मिली एंबुलेंस

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो मन को झकझोर दे रहा है. नाते-रिश्तों से लेकर सरकारी व्यवस्था की तरफ से दिखाए जा रहे मामले इंसान को तोड़ रहा है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो मन को झकझोर दे रहा है. नाते-रिश्तों से लेकर सरकारी व्यवस्था की तरफ से दिखाए जा रहे मामले इंसान को तोड़ रहा है. 

ताजा मामला  बेंगलुरु से सामने आया है. दरअसल बेंगलुरु में शुक्रवार को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज की सड़क पर गिरकर मौत हो गई और तीन घंटे तक डेडबॉडी सड़क पर ही पड़ी रही. 

मृतक की पत्नी ने बताया कि  उनके पति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया तो उन्होंने अपने घर से थोड़ी से दूर एंबुलेंस मंगाई थी. क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि कोरोना पॉजिटिव जानकर उनके पड़ोसी पैनिक हों. अस्पताल को फोन किया गया था. लेकिन वो बीच रास्ते में ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. जिसके बाद पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी अस्पताल को दी पर तीन घंटे बाद एंबुलेंस आई. तीन घंटे तक कोरोना पॉजिटिव शख्स की डेडबॉडी सड़क पर पड़ी रही. 

वहीं इस मामले को लेकर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके ने कहा कि दरअसल एंबुलेंस पहुंचने में देर कम्यूनिकेशन फेलियर की वजह से हुई. इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.