ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

प्रवासी मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा, रोड एक्सीडेंट में गई 24 की जान

DESK : कोरोना महामारी के बीच प्रवासी मजदूरों के साथ हो रही त्रासदी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के औरैया से आ रही है जहां 24 प्रवासी मजदूर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना महामारी के बीच प्रवासी मजदूरों के साथ हो रही त्रासदी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के औरैया से आ रही है जहां 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में इन लोगों की जान चली गई है।


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक मजदूरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। योगी ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आपको बता दें कि यूपी के औरैया में घर वापस लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ। एक चाय की दुकान पर खड़े मजदूरों पर ट्रॉलर पलटने से 24 मजदूरों की मौत हो गई जबकि हादसे में 35 मजदूर घायल हैं। दुर्घटना शहर कोतवाली इलाके के एनएच 2 पर हुआ। ट्रालर में चूने की बोरियां लदी हुई थीं। बताया जा रहा है हादसे के शिकार मजदूर भी एक ट्रक से दिल्ली से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जा रहे थे।


औरैया की एसपी सुनीति सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और पुलिस की टीम लगातार राहत और बचाव में जुटी हुई है। घायलों को तत्काल कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। सड़क हादसे में मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती है।



टैग्स