ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल, बेटी की शादी के बाद गंगा स्नान कर लौट रहा था परिवार

DESK: उत्तर प्रदेश से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 7 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के गोला के रहने वाला यह परिवार बेटी की श

सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल, बेटी की शादी के बाद गंगा स्नान कर लौट रहा था परिवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 7 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के गोला के रहने वाला यह परिवार बेटी की शादी के बाद हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहा था. इस घटना पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है. साथ ही प्रसाशन को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए है. 


जानकारी के मुताबिक, घायल परिवार लखीमपुर खीरी के गोला का रहने वाला है. बेटी की शादी के बाद परिवार गंगा स्नान कर घर वापस आ रहा था. इसी दौरान उनकी डीसीएम अचानक बेकाबू होकर पलट गई. गाड़ी में  15 लोग सवार थे. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके अलावा 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं. 


बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आई और डीसीएम बेकाबू होकर पटल गई. यह हादसा सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. दर्घटना के बाद जिला अधिकारी ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. 


वहीं, दुर्घटना की सुचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है. सीएमओ ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “सीएम योगी ने जनपद पीलीभीत में वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।

टैग्स