ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Russia Ukraine War : भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट.. हर हाल में आज ही राजधानी कीव से बाहर निकलें

DESK : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक होती जा रही है। रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना की ओर से जोर

Russia Ukraine War : भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट.. हर हाल में आज ही राजधानी कीव से बाहर निकलें
First Bihar
3 मिनट

DESK : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक होती जा रही है। रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना की ओर से जोरदार हमला किया गया है। इस हमले में यूक्रेन के सैन्य बेस को निशाना बनाया गया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर है। इस खतरे को देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। 


यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को हर हाल में छोड़ दें। वे कीव से निकलने के लिए ट्रेन, बस या किसी भी चीज का सहारा लें। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में अब वायु सेना भी मदद करेगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना से भी इस अभियान में जुड़ने के लिए कहा है। इसके तहत वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।


Russia Ukraine War : भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट.. हर हाल में आज ही राजधानी कीव से बाहर निकलें


ऑपरेशन गंगा के तहत, यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट भी भारत पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट रोमानिया से मुंबई पहुंची। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया। 


बता दें कि बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 84 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया।