ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

1 मार्च से देश में बदल जाएंगें कई नियम, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर; जान लीजिए..

फरवरी का महिना ख़त्म होने वाला है और मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है, 1 मार्च 2025 से कई नियम बदलने वाले है। जिसका सीधा असर आपके जेब पर होने वाला है। तो चलिए जानते है कि क्या-क्या

rules will change from march 1
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

फरवरी का महिना ख़त्म होने वाला है और मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है, 1 मार्च 2025 से कई नियम बदलने वाले है। जिसका सीधा असर आपके जेब पर होने वाला है। तो चलिए जानते है कि क्या-क्या बदलाव हो रहें है और इसका असर आपके जिंदगी पर कैसे पड़ सकती है।


आपको बता दें कि अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं, तो आपको यह जानना बेहद जरुरी है मार्च 2025 से बैंक एफडी के नियमों में कुछ बड़ें बदलाव किए गए है। ये नए नियम न केवल आपके रिटर्न पर असर डाल सकते हैं, बल्कि टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी फर्क डाल सकते है। इसलिए, अगर आप भविष्य में एफडी करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को जानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।


दरअसल , मार्च 2025 से बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कुछ बदलाव किए हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी या कमी हो सकती है, अब बैंक अपनी वित्तीय आवश्यकताओं और तरलता के अनुसार ब्याज को व्यवस्थित कर सकती है। यह नियम खासकर छोटे निवेशकों पर अधिक असर दल सकता है जिन्होंने 5 साल या उससे कम समय के लिए एफडी कराई हैं, उन्हें बैंक के नई दरें प्रभावित कर सकती है।


इसके अलावा, हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च 2025 की सुबह-सुबह आपको सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मार्च की पहली तारीख को सुबह-सुबह संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं।


बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव करती हैं, तो हो सकता है कि आपको मार्च महीने कि पहली तारीख को ATF और CNG-PNG की रेट में बढ़ोतरी या कमी देखने को मिल सकता है।

संबंधित खबरें