ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

संघ प्रमुख मोहन भागवत का दावा, हिंदुओं की वजह से भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुखी हैं

BHUBANESHVAR : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सर्व धर्म समभाव को लेकर बड़ा दावा किया है। मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में सभी धर्म के लोग सम्मान के साथ रह रहे हैं और अपने धार्मि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BHUBANESHVAR : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सर्व धर्म समभाव को लेकर बड़ा दावा किया है। मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में सभी धर्म के लोग सम्मान के साथ रह रहे हैं और अपने धार्मिक मूल्यों के मुताबिक चल रहे हैं। संघ प्रमुख ने कहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी मुसलमान भारत में रहते हैं। 

9 दिनों की यात्रा पर उड़ीसा पहुंचे संघ प्रमुख ने कहा है कि दुनिया भर में भले ही यहूदी मारे मारे फिरते हों लेकिन भारत में उन्हें आश्रय मिला। पारसी की पूजा और उसका मूल धर्म केवल भारत में ही सुरक्षित है। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी मुसलमान भारत में ही मिलेंगे क्योंकि यहां हिंदू हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि हिंदू धर्म को मानने वाले लोग दूसरे धर्मों का आदर और सम्मान करते हैं। देश में बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदुओं ने कभी भी अल्पसंख्यक हो की भावनाओं को आहत नहीं किया। मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू कोई भाषा या प्रांत नहीं है, यह एक संस्कृति है जो भारत के लोगों को विरासत में मिली है।

टैग्स