ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रोड पर पड़ा रहा 100, 200 और 500 का नोट, कोरोना होने के डर से 10 हजार रुपये को कोई नहीं छुआ

DESK : कोरोना माहमारी के कारण देश भर में लॉक डाउन की घोषणा की गई है. बिहार में भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है. सड़क पर लोग निकल नहीं रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : कोरोना माहमारी के कारण देश भर में लॉक डाउन की घोषणा की गई है. बिहार में भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है. सड़क पर लोग निकल नहीं रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए हर किसी को कहा जा रहा है. कोरोना संकट की इस घड़ी में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. दरअसल, सड़क पर 100, 200 और 500 के नोट फेंके पड़े होने का मामला सामने आया है, जिसे कोरोना के डर से किसी ने रोड पर से उठाने की हिम्मत नहीं की.


मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है. दरअसल, शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा में स्थित धर्मशाला के सामने वाली सड़क पर कोई 100, 200 व 500 सहित अन्य नोट फेंककर चला गया. इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत नगर निगम और पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा ये नोट एक कार के जरिये फेंके गए थे जिसके बाद निगम के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी लगी. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके पहले निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को नोट छूने से मना किया.


घर के बाहर खड़े लोगों ने देखा कि कुछ कार सवार 100, 200 और 500 के नोट सड़क पर फेंककर भाग गए तो उनमें दहशत का माहौल पैदा हो गया. लोगों ने तुरंत नगर निगम को फोन किया और बाद में पुलिस भी वहां आ गई. सड़क पर 10 हजार रुपये पड़े थे लेकिन उन्हें उठाने वाला कोई नहीं था. कोरोना वायरस की आशंका के चलते जोन 17 के जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील ने सेट पर सूचना दी कि वार्ड 20 में कोई नोट फेंक कर गया है. इसके बाद जानकारी निगमायुक्त आशीष सिंह तक पहुंची. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई.


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निगम कर्मियों की मदद से सारे नोटों को सैनिटाइज कर जांच के लिये सुरक्षित तरीके से रख लिया. वहीं, दूसरी और जहां पर असामाजिक तत्वों ने नोट फेंके थे, उस स्थान को भी सैनिटाइज किया गया है. इसके बाद मौके पर मौजूद निगम कर्मियों और पुलिस जवानों का लोगों ने ताली बजाकर अभिनन्दन किया. पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

टैग्स