ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

भाई के बर्थ-डे पर केक लेने जा रही थी बहन, सड़क हादसे में हुई मौत

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में भाई के जन्मदिन पर केक लाने जा रही बहन की मौत हो गई है। सड़क हादसे में लड़की की मौत हो गई जबकि भाई और चाचा घायल हो गये।

Haryana News
सड़क हादसे में मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी से सड़क हादसे की खबर है। यहां एनएच-334-बी हाईवे पर ट्रक-क्रेटा की टक्कर में लड़की की मौत हो गई जबकि भाई और चाचा घायल हो गये हैं।  बताया जा रहा है कि लड़की अपने भाई के जन्मदिन के लिए केक लेने दादरी जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। वहीं इस एक्सीडेंट में लड़की का भाई और चाचा घायल हो गये हैं। पुलिस ने दादरी के सिविल अस्पताल में लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, खेड़ी बत्तर निवासी अनिल अपनी भतीजी सीना और भतीजे साहिल के साथ कार में केक लेने दादरी गया था। वापस लौटते समय भैरवी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी क्रेटा को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल,सीना और साहिल घायल हो गए। सीना और साहिल को गंभीर चोटें आईं और लोगों ने तुरंत उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सीना को मृत घोषित कर दिया।


वहीं इस हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कपूर ने बताया कि घायल अनिल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता