ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लॉकडाउन में बेरोजगार होने के बाद पैदल घर आ रहे 7 मजदूरों को ऑटो ने रौंदा, 4 की मौके पर मौत

DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. इस दौरान कई लोगों बेरोजगार हो गए. देश के कई जगहों से दिहाड़ी मजदूरों के पलायन की खबर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. इस दौरान कई लोगों बेरोजगार हो गए. देश के कई जगहों से दिहाड़ी मजदूरों के पलायन की खबर आ रही है. 


खाने-पीने को मोहताज मजदूर पैदल ही अपने घर को रवाना हो गए हैं. इसी बीच मुंबई में एक दर्जनाक सड़क हादसे में 4 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर के मुताबिक मुंबई में रहकर गुजर-बसर करने वाले 7 मजदूरों की नौकरी लॉकडाउन होने के बाद चली गई. जिसके बाद खाने-पीने को मोहताज मजदूर पैदल ही मुंबई से गुजरात के लिए निकल पड़े. पूरे दिन मुंबई-हैदराबाद हाईवे पर  पैदल चलने के बाद सभी मजदूर थक कर सड़क किनारे ही सो गए थे. तभी शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही ऑटो ने सड़क किनारे सो रहे सभी मजदूरों को रौंद दिया,जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है.