ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सड़क किनारे सो रहे 7 प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, सभी महाराष्ट्र से आ रहे थे बिहार

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से आ रही है, जहां महाराष्ट्र से बिहार आ रहे सात प्रवासी मजदूरों को हाइवा ने रौंद दिया. जिसमें मौके पर ही 3 की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूरों की हालत नाजुक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से आ रही है, जहां महाराष्ट्र से बिहार आ रहे सात  प्रवासी मजदूरों को हाइवा ने रौंद दिया. जिसमें मौके पर ही 3 की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूरों की हालत नाजुक है. सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

 बताया जा रहा है कि मुंबई से बिहार आने के लिए कुछ मजदूर इनोवा गाड़ी से निकले थे. लंबे सफर में मजदूर थक गए और रात में मिर्जापुर के लालगंज के पास आराम करने को सोचा. इनोवा को सड़क किनारे लगाकर मजदूर सड़क के किनारे ही सो गए. तभी शुक्रवार की सुबह दूसरी तरफ से आ रहे हाइवा का स्टेरिंग फेल हो गया और वह सड़क के किनारे सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचेऔर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए. इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भी राहत कार्य शुरू किया , लेकिन तबतक तीन मजदूरों की मौत हो गई थी.