ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Road Accident: मातम में बदली खुशियां, दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत; क्रेटा और ओटो की हुई सीधी टक्कर

DESK: कब किसके साथ कौन सी घटना हो जाए कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। झारखंड से नई नवेली दुल्हन लेकर खुशी-खुशी दूल्हा और उसके परिवार के लोग सभी वापस अपने घर लौट रहे थे लेकिन होनी को

Road Accident: मातम में बदली खुशियां, दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत; क्रेटा और ओटो की हुई सीधी टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: कब किसके साथ कौन सी घटना हो जाए कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। झारखंड से नई नवेली दुल्हन लेकर खुशी-खुशी दूल्हा और उसके परिवार के लोग सभी वापस अपने घर लौट रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बीच रास्ते में हुए हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ओवरटेकिंग के दौरान क्रेटा कार ने बारातियों की ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 4 पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। झारखंड से शादी संपन्न होने के बाद पूरा परिवार दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया और एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 7 लोगों की जान चली गई।


ऑटो सवार लोग मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर धापुर जा रहे थे। मृतकों में मो.खुर्शीद, उसका बेटा विशाल, बहू खुशी के अलावा मुमताज, रूबी और बुशरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।