ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रिंग सेरेमनी में अंगूठी के साथ दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाया हेलमेट, लोगों से की यह खास अपील

DESK: किसी भी शादी समारोह से पहले सगाई की रस्म काफी अहम होती है। सगाई होने के साथ ही यह तय हो जाता है कि युवक-युवती जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई के मौके पर अंगूठी पहना

रिंग सेरेमनी में अंगूठी के साथ दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाया हेलमेट, लोगों से की यह खास अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: किसी भी शादी समारोह से पहले सगाई की रस्म काफी अहम होती है। सगाई होने के साथ ही यह तय हो जाता है कि युवक-युवती जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई के मौके पर अंगूठी पहनाने की रस्म होती है लेकिन अगर कोई जोड़ा अंगूठी की जगह एक दूसरे को हेलमेट पहनाए तो इसे क्या कहेंगे?


दरअसल, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है, जहां डोंगरगढ़ में एक युगल जोड़ी ने सगाई के मौके पर अंगूठी के साथ साथ एक-दूसरे को हेलमेट पहनाकर समाज को सड़क सुरक्षा का बड़ा संदेश दे दिया। सोशल मीडिया मे तस्वीरें सामने आने के बाद इस पहल की खुब सराहना हो रही है।


जरवाही गांव निवासी ग्राम सचिव वीरेंद्र साहू की शादी करियाटोला निवासी ज्योति साहू के साथ तय हुई है। शादी से पहले सगाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें वीरेंद्र और ज्योति ने एक-दूसरे को हेलमेट पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की और लोगों से अपील की कि बाइक चलाते वक्त हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें।


बता दें कि वीरेंद्र साहू के पिता का निधन एक दर्दनाक सड़क हादसे मे हो गया था। वह बाइक चला रहे थे लेकिन हेलमेट नहीं पहना था। वीरेंद्र का मानना है कि अगर हादसे के वक्त उनके पिता ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी और आज शायद वह जिंदा होते। उनका पूरा परिवार सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक कर रहा है। यह परिवार अबतक एक हजार से अधिक लोगों में मुफ्त हेलमेट बांट चुका है।

टैग्स