ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

रिया और सुशांत के रिश्तों पर अंकिता लोखंडे का बड़ा खुलासा, बिहार पुलिस को दिए अहम सबूत

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के ऊपर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के ऊपर लगे आरोपों की लगातार जांच कर रही है. मुंबई पहु

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के ऊपर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के ऊपर लगे आरोपों की लगातार जांच कर रही है. मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने रिया को लेकर बड़ा खुलासा किया. अंकिता ने रिया और सुशांत के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट को लेकर ना केवल बिहार पुलिस को अहम जानकारी दी है बल्कि कई सबूत भी मुहैया कराए हैं.

जी हां सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत को रिया चक्रवर्ती लगातार परेशान कर रही थी. अंकिता ने बिहार पुलिस को बताया है कि फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान विश करने के लिए  सुशांत  ने उन्हें मैसेज किया था और इसी दौरान उन्होंने कई बातें अंकिता से शेयर की थी. अंकिता ने वो चैट पुलिस को दी है.  सुशांत के पिता के के सिंह की तरफ से रिया चक्रवर्ती और उसके परिजनों पर केस दर्ज किए जाने के बाद अब लगातार बिहार पुलिस कई बिंदुओं की जांच कर रही है.

बिहार पुलिस को अंकिता लोखंडे ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत बेहद भावुक इंसान थे और रिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर वह काफी परेशान हो चुके थे. वे रिया के साथ से रिश्ते को खत्म करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने सुशांत को काफी परेशान किया था. अंकिता लोखंडे ने खुद ट्वीट कर इस मामले पर सच्चाई उजागर होने की जरूरत बताई है. अंकिता ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सच्चाई की जीत होगी. अंकिता और सुशांत के परिवार के बीच अच्छी ट्यूनिंग है. सुशांत की मौत के बाद अंकिता उनके परिवार वालों से मुलाकात कर चुकी हैं. माना जा रहा है कि रिया की भूमिका को लेकर अंकिता ने सुशांत के परिवार को अहम जानकारी दी थी.

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जांच करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम को अंकिता लोखंडे से जो अहम जानकारी मिली है उससे जांच में तेजी आ सकती है. हालांकि मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम को अभी भी मुंबई पुलिस के सहयोग के बूते ही आगे बढ़ना होगा, लेकिन बावजूद इसके इस बेहद हाई प्रोफाइल मामले में अब रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद कई अहम जानकारियां खुलकर आने लगी है.