ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

रेमल-आसना-दाना के बाद अब फेंगल तूफान की आहट, तमिलनाडु में 75 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश की भी संभावना, स्कूल बंद

DESK: रेमल,आसना,दाना के बाद अब फेंगल तूफान के आने की आहट आ रही है। तमिलनाडु में अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। स्कलों को बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु में 75 kmph की रफ्ता

रेमल-आसना-दाना के बाद अब फेंगल तूफान की आहट, तमिलनाडु में 75 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश की भी संभावना, स्कूल बंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: रेमल,आसना,दाना के बाद अब फेंगल तूफान के आने की आहट आ रही है। तमिलनाडु में अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। स्कलों को बंद कर दिया गया है। तमिलनाडु में 75 kmph की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश की संभावना जतायी जा रही है। फेंगल तूफान से तमिलनाडु में हाहाकार मचा हुआ है। इससे 6 जिले प्रभावित होंगे। 


बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 75-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।


तमिलनाडु (चेन्नई), चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्‌डालोर और नागापटि्टनम में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इन जिलों में भारी बारिश जारी है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, 28 और 29 नवंबर को भी तटीय इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट है। वही आंध्र प्रदेश में 27 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि केरल में 27 और 28 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।


मछुआरों को 29 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हाई-लेवल बैठक कर स्थिति का जायजा लिया है। NDRF की 7 टीमें प्रभावित जिलों में तैनात की गई हैं। सभी जिलों में रिलीफ कैंप और मेडिकल टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि फेंगल नाम सऊदी अरब द्वारा प्रस्तावित किया गया है। यह एक अरबी शब्द है जो भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है।

टैग्स