ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

रील बनाने के चक्कर में पेट्रोल से बाइक को नहलाया, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार

DESK: पेट्रोल पंप पर बुलेट को पेट्रोल से नहलाने का रील बनाना यह युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर युवक ने इसे खुद अपलोड कर दिया जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को ग

रील बनाने के चक्कर में पेट्रोल से बाइक को नहलाया, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पेट्रोल पंप पर बुलेट को पेट्रोल से नहलाने का रील बनाना यह युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर युवक ने इसे खुद अपलोड कर दिया जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इस युवक को शायद जरा सी भी इस बात की समझ नहीं है कि पेट्रोल पंप पर इस तरह की हरकत करने से कितना बड़ा हादसा हो सकता था। वह खुद को मौत को दावत दे ही रहा है दूसरों की जिन्दगी से भी खिलवाड़ कर रहा था। हालांकि उसकी इस गलती की सजा उसे अब पुलिस देगी। 


मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है जहां यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बुलेट सवार सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी बाइक को पेट्रोल से नहला रहा है। वह खुद पेट्रोल का नोजल लेकर बुलेट में पेट्रोल भरने लगता है। पूरी टंकी को फुल करने के बाद वह बुलेट को नहलाने लगता है। 


उसकी यह करतूत वहां खड़े पेट्रोल पंप कर्मी देखते रहते हैं मानों कोई तमाशा हो रहा हो। इस दौरान बाइक का ऑनर इसका वीडियो भी बनवाने लगता है। बनाये गये रील को वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी कर देता है। इस बार वह एक और गलती कर बैठता है। सोशल मीडिया पर रील के वायरल होने के बाद इस वीडियो पर पुलिस की निगाहे जैसे ही गयी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 


अब सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करने लगे हैं। युवक की इस करतूत को देख हर कोई हैरान है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप कर्मी के रहते युवक ने अपने हाथों पेट्रोल कैसे भरा। पेट्रोल पंप कर्मी ने युवक को नोजल क्यों किया। बाइक को पेट्रोल से नहलाता रहा और लोग तमाशा क्यों देखते रह गये। किसी ने ऐसा करने से युवक को क्यों नहीं रोका। इस तरह के कई सवाल अब उठने लगे है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



टैग्स