ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Shashikant Das: RBI के पूर्व गवर्नर शशिकांत दास को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेवारी, पीएम मोदी के लिए करेंगे यह काम

Shashikant Das: RBI के पूर्व गवर्नर शशिकांत दास को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। शशिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव बनाया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौ

Shashikant Das
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Shashikant Das: RBI के पूर्व गवर्नर शशिकांत दास को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। शशिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव बनाया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर 6 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद शशिकांत दास पिछले साल दिसंबर महीने में रिटायर हो गए थे।


केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कहा है कि शशिकांत अगले आदेश तक पीएम मोदी के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे। शशिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है। शशिकांत दास का कार्यकाल पीएम मोदी के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होगा।


केंद्र सरकार की नियुक्ति कमेटी ने अधिसूचना जारी करते हुए कहै है कि, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शशिकांत दास, आईएएस(रिटायर्ड) (टीएम:80) की प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी. उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक जारी रहेगी"।


बता दें कि शशिकांत दास ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से ताल्लुक रखते हैं। वह तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने तमिलनाडु और केंद्र सरकार के लिए विभिन्न पदों पर रहकर काम किया है। इससे पहले शशिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं।