ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP सांसद और भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन के पिता का निधन, आज वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

DESK : गोरखपुर के BJP सांसद और भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन के पिता का निधन मंगलवार की देर रात वाराणसी में हो गया. रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल 92 साल के थे और

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : गोरखपुर के BJP सांसद और भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रवि किशन के पिता का निधन मंगलवार की देर रात वाराणसी में हो गया. रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल  92 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे. 

उनका इलाज मुंबई में चल रहा था, लेकिन उन्होंने वाराणसी में देह त्यागने की अंतिम इच्छा जताई थी. उनकी अंतिम इच्छा को देखते हुए उन्हें वाराणसी लाया गया था. जहां मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया.  

शिव भक्त श्याम नारायण शुक्ल बीते कई महीने से बीमार चल रहे थे. उनका मुंबई में इलाज चल रहा था. तबीयत में सुधार नहीं होता देख उन्होंने वाराणसी में शरीर त्यागने की अंतिम इच्छा जताई थी. जिसके बाद 15 दिन पहले उन्हें वाराणसी लाया गया था. जहां मंगलवार की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया. आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही होगा.