ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रामलीला में हनुमान बने शख्स को आया हार्ट अटैक, श्रीराम के चरणों में ही तोड़ा दम

DESK: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हरियाणा में रामलीला का आयोजन किया गया था। जहां सभी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। रामलीला में हनुमान की भूमिका में हरीश

रामलीला में हनुमान बने शख्स को आया हार्ट अटैक, श्रीराम के चरणों में ही तोड़ा दम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हरियाणा में रामलीला का आयोजन किया गया था। जहां सभी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। रामलीला में हनुमान की भूमिका में हरीश मेहता थे। रामलीला के दौरान हरीश मेहता की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही रामलीला के कलाकारों भी काफी सदमे में हैं।


बताया जाता है कि जब राम के राजतिलक हो रहा था तभी हनुमान का मंचन कर रहे हरीश मेहता को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने राम के चरणों में ही अपने प्राण त्याग दिये। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना के बाद खुशी का पल गम में तब्दिल हो गया। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो घर में मातम का माहौल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि मृतक हरीश मेहता बिजली विभाग के सेवानिवृत जुनियर इंजीनियर थे। रामलीला में वे पिछले 25 साल से हनुमान का रोल निभाते आ रहे थे। उनके इस तरह जाने से रामलीला के कलाकार भी काफी सदमे में है।    


टैग्स