ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से फर्जीवाड़ा, क्लोन चेक से निकाले गए लाखों रुपए

DESK : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक क्लोन चेक के माध्यम से अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं. इस फर्ज

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से फर्जीवाड़ा, क्लोन चेक से निकाले गए लाखों रुपए
Anamika
2 मिनट

DESK : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक क्लोन चेक के माध्यम से  अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं. 

इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब जालसाज ने 9 लाख 86 हजार रुपए का तीसरा क्लोन चेक लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में पेमेंट के लिए लगाया. एक साथ इतनी बड़ी रकम निकालने को लेकर बैंक ने ट्रस्ट के महासचिव को कॉल किया, तब उन्होंने ऐसा कोई चेक जारी करने से इंकार कर दिया.इसके बाद बैंक ने पेमेंट रोक दी और मामले की जांच शुरु कर दी.

वही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय  ने अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.  जांच में पता चला कि 1 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते का एक क्लोन चेक लखनऊ के एक बैंक मैं लगाया गया. यह चेक ढाई लाख रुपए का था. छोटी रकम होने के कारण इस चेक का वेरिफिकेशन नहीं हुआ और यह रकम पास हो गई. दो दिन बाद लखनऊ के ही उसी बैंक में साढे तीन लाख रुपए का एक और क्लोन चेक लगाया गया और यह चेक भी पास हो गया. इस तरह से जालसाजों ने 6 लाख रुपये हड़प लिए. पर 9 सितंबर को 9 लाख 86 हजार जब निकालने पहुंचे तब मामले का खुलासा हो गया.