ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

राम मंदिर में 3 मुस्लिम भाई अचानक पढ़ने लगे नमाज, फिर क्या हुआ जानिए?

DESK: मुस्लिम समुदाय के 3 बुजुर्ग भाईयों पर राम मंदिर में घुसकर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। यह आरोप मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में

राम मंदिर में 3 मुस्लिम भाई अचानक पढ़ने लगे नमाज, फिर क्या हुआ जानिए?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मुस्लिम समुदाय के 3 बुजुर्ग भाईयों पर राम मंदिर में घुसकर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। यह आरोप मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी और धार्मिक भावनाओं के आहत होने की बात कही। थाने में केस दर्ज होने के बाद तीनों मुस्लिम भाईयों को थाने पर बुलाया गया और पूछताछ की गयी। जहां तीनों ने अपनी गलती स्वीकार की जिसके बाद तीनों भाइयों को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया।


मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की है जहां सलसलाई थाना क्षेत्र के किलोदा गांवव में स्थित राम मंदिर में 3 मुस्लिम भाई नमाज पढ़ने पहुंचे थे। उन्हें नमाज पढ़ता देख मंदिर के पुजारी ने देख लिया फिर तीनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। यह आरोप लगाया कि तीनों मुस्लिम भाई जबरन मंदिर में घुस गये और नमाज पढ़ने लगे। जब पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो बताया कि राम मंदिर के पास बैंक है जहां वो किसी काम के सिलसिले से आए थे। जब बैंक से निकले तो नमाज का समय हो गया। सामने मंदिर दिखा तो वहां पहुंच गये और नमाज पढ़ने लगे। 


इन तीनों भाइयों पर आरोप है कि जब पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने ऐसा करने से रोका तो वो नहीं माने। पुजारी ओमप्रकाश शर्मा की शिकायत के बाद तीनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया। फिर मुचल्का पर तीनों को रिहा किया गया। पुलिस की माने तो मामले में 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है।   जिस दिन चालान पेश होगा उस दिन कोर्ट में तीनों को पेश होना होगा। जहां जमानत या ट्रायल पर फैसला लिया जाएगा।


तीनों भाइयों की पहचान 70 वर्षीय बाबू खां, 65 वर्षीय रुस्तम खां और 85 वर्षीय अकबर खां के रूप में हुई है। पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि तीनों भाइयों ने मंदिर के दरवाजे पर रखे मटके से पानी निकालकर हाथ-पैर धोया फिर परिसर में बैठकर नमाज पढ़ने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो वे नहीं माने। तीनों भाईयों ने करीब आधे घंटे तक मंदिर में रुके। जब लोगों ने विरोध किया तब वहां से निकले। मामला सलसलाई थाना क्षेत्र के किलोदा गांव का है। पुलिस ने बताया कि  यूनियन बैंक की किलोदा ब्रांच मंदिर के पास में ही है। ये तीनों भाई बैंक में गये हुए थे जब वहां से निकले तो नमाज का समय हो गया। जिसके बाद तीनों ने राम मंदिर में ही बैठकर नमाज अदा करने लगे। 

टैग्स