ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

रामलला के लिए हाथों में चांदी का छत्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के लिए हाथों में चांदी का छत्र और वस्त्र लेकर मंदिर पहुंच गए हैं और राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है। प्रधा

रामलला के लिए हाथों में चांदी का छत्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के लिए हाथों में चांदी का छत्र और वस्त्र लेकर मंदिर पहुंच गए हैं और राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्रीम रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है और प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठानों को पूरा कर रहे हैं।


अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए मंदिर में 121 आचार्य मौजूद हैं। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं की निगरानी कर रहे हैं जबकि काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य हैं। मंदिर के 'गर्भ गृह' में पीएम मोदी, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, यूपी के राज्यपाल और मंदिर के सभी ट्रस्टी मौजूद हैं।


इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक का सहयोग राम मंदिर में मिला है। वहीं स्वामी रामभद्राचार्य ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कहा कि मैं सनातन धर्म के मानने वाले सभी अनुयायियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज कलियुग पर त्रेतायुग की छाया पड़ रही है।