ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘POK खुद हो जाएगा आजाद, हमें कुछ करने की जरुरत नहीं : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ने कर दिया बड़ा दावा

DELHI : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के पीओके को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर पर अपना दावा कभ

‘POK खुद हो जाएगा आजाद, हमें कुछ करने की जरुरत नहीं : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ने कर दिया बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के पीओके को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा। पाक के कब्जे वाली कश्मीर के पीओके को बलपूर्वक अपने कब्जे में लेने की जरुरत भारत को नहीं पड़ेगी। बल्कि कश्मीर के विकास को देखकर वहां की जनता खुद कश्मीर में शामिल होना चाहेगी।


एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर काफी सुधार हुआ है और एक समय ऐसा आएगा जब केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की जरुरत नहीं होगी। यह मामला गृह मंत्रालय के अधीन है और वह जल्द ही उचित निर्णय लेगा।


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत को कुछ नहीं करना पड़ेगा। जिस तरह वहां के हालात बदले हैं, जिस तरह वहां आर्थिक प्रगति हो रही है और शांति कायम हुआ है, पीओके के लोगों की तरफ से यह मांग उठेगी कि उसका भारत में विलय कर दिया जाए। हमें पीओके पर कब्जा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि वहां के लोग ही इसे लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीओके हमारा था, है और रहेगा।