ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

8 सस्पेंड सांसदों से मुलाकात करने पहुंचे उपसभापति...सभी को पिलाई चाय, सदन में सांसदों ने उनपर किया था हमला

DELHI: राज्यसभा में कृषि बिल के चर्चा के दौरान 8 सांसदों ने उपसभापति हरिवंश पर हमला कर दिया था. जिसके बाद 8 को सभापति ने कल सस्पेंड कर दिया. लेकिन आज उपसभापति खुद धरना पर बैठे

8 सस्पेंड सांसदों से मुलाकात करने पहुंचे उपसभापति...सभी को पिलाई चाय, सदन में सांसदों ने उनपर किया था हमला
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: राज्यसभा में कृषि बिल के चर्चा के दौरान 8 सांसदों ने उपसभापति हरिवंश पर हमला कर दिया था. जिसके बाद 8 को सभापति ने कल सस्पेंड कर दिया. लेकिन आज उपसभापति खुद धरना पर बैठे 8 सांसदों से मिलने के लिए उनके पास पहुंचे. यही नहीं हरिवंश ने सस्पेंड सांसदों को चाय भी पिलाई. सस्पेंड सांसदों के लिए वह चाय लेकर खुद आए थे. सभी 8 सांसद सदन में उनके निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

सभापति ने किया था सस्पेंड

राज्यसभा में कृषि बिल पर चर्चा के दौरान हंगामा और उपसभापति का माइक तोड़ने के आरोप में सभापति ने कल बड़ी कार्रवाई की थी. तोड़फोड़ करने वाले 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया था. सभापति वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही होते ही घटना पर अफसोस जताया. यही नहीं हंगामा करने वाले सांसद संजय सिंह, राजीव साटव, डेरेक ओ ब्रायन, के के राघव, निपुन बोरा समेत आठ सांसद एक हफ्ते के लिए किए गए सस्पेंड कर दिया. 

घटना से दुखी हुए सभापति

वेंकैया नायडू ने तोड़फोड़ की घटना पर कहा कि राज्यसभा के लिए सबसे खराब दिन था. कुछ सांसदों ने पेपर को फेंका. माइक को तोड़ दिया. रूल बुक को फेंका गया. इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं. उपसभापति को धमकी दी गई. उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. मैं डेरेक ओ'ब्रायन का नाम लेता हूं कि सदन से बाहर जाएं. अगर कल मार्शल्स को सही समय पर नहीं बुलाया जाता तो उपाध्यक्ष के साथ क्या होता ये सोचकर मैं परेशान हूं. भाजपा के राज्यसभा सांसदों ने कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश की उपस्थिति में कल सदन में हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.