ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

राजौरी के नौशेरा पहुंचे PM मोदी, सेना के जवानों के साथ मनाई दीपवाली

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से दिवाली का त्योहार खास तरीके से मना रहे हैं. प्रधानमंत्री आज जम्मू कश्मीर में तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किय

राजौरी के नौशेरा पहुंचे PM मोदी, सेना के जवानों के साथ मनाई दीपवाली
First Bihar
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से दिवाली का त्योहार खास तरीके से मना रहे हैं. प्रधानमंत्री आज जम्मू कश्मीर में तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया. यहां उन्होंने सैनिकों के साथ करीब एक घंटा बिताया और उन्हें मिठाई भी खिलाई. पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के अंदर सैनिकों के साथ दीपावली सेलिब्रेट करने पहुंचे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है. जवानों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. 


राजौरी के नौशेरा पहुंचे PM मोदी, सेना के जवानों के साथ मनाई दीपवाली


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इसके पहले भी दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए जवानों के बीच जाते रहे हैं. उन्होंने खुद सैनिकों को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर दिवाली का तोहफा दिया है. पीएम मोदी इसके पहले उत्तराखंड में जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं. साल 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पीएम मोदी घाटी पहुंचे थे और वहां तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.


राजौरी के नौशेरा पहुंचे PM मोदी, सेना के जवानों के साथ मनाई दीपवाली


एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां दिवाली का जश्न सैनिकों के साथ बनाने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ कोरोना महामारी को लेकर उनकी सतर्कता बरकरार है. प्रधानमंत्री ने बुधवार को उन जिलों के डीएम के साथ समीक्षा बैठक की जहां टीकाकरण की रफ्तार सबसे कम है. प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारियों से कहा कि हम बीमारी और बैरी को कम कर ना आंके. उन्होंने टीकाकरण का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया है.

टैग्स