ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

राजीव कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, सुशील चंद्रा की लेंगे जगह

DESK: नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। अब वे सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूच

राजीव कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, सुशील चंद्रा की लेंगे जगह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। अब वे सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार राजीव कुमार 15 मई को पदभार संभालेंगे। बता दें कि 14 मई को निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 


अधिसूचना जारी करते हुए विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने राजीव कुमार को शुभकामनाएं दीं है। इससे पहले राजीव कुमार वित्त सचिव के पद पर थे। उन्होंने सरकार में कई अहम जिम्मेदारियों को निभाया है। वे 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वे 1 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त के तौर पर चुनाव आयोग में शामिल किए गए थे। 


उन्होंने सार्वजनिक नीति और स्थिरता में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने के साथ ही BSC और कानून की पढ़ाई भी की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपने 34 साल के कैरियर के दौरान राजीव कुमार कई महत्वपूर्ण विभागों और मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में विशेष सचिव और संस्थापन अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। 


उन्होंने अपने गृह राज्य झारखंड में प्रशासनिक पोस्टिंग समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उनकी पोस्टिंग 19 मार्च 2012 से लेकर 12 मार्च 2015 तक वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पहले संयुक्त सचिव और बाद में अपर सचिव के रूप में की गई थी। बताया जाता है कि झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं।

टैग्स