ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की सुसाइड की कोशिश

DESK : वेल्लोर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने सुसाइड की कोशिश की है. इसकी जानकारी नलिनी की वकील पुगलेंती ने देते हुए ब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : वेल्लोर जेल में बंद  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने सुसाइड की कोशिश की है. इसकी जानकारी नलिनी की वकील पुगलेंती ने देते हुए बताया कि नलिनी की सोमवार की रात जेल में बंद एक कैदी के साथ लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उसने सुसाइड की कोशिश की. लेकिन समय रहते हुए उसे बचा लिया गया. 

बता दें कि नलिनी पिछले 29 साल से जेल मे बंद है. उनके वकील ने बताया कि उन्होंने 29 सालों में पहली बार जान देने की कोशिश की है. उनके वकील का कहना है कि जेल में एक कैदी उम्रकैद की सजा काट रही है उसके साथ ही नलिनी का झगड़ा हुआ था. उसके बाद कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की, इसके बाद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की. 

21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हुई थी. इस हत्याकांड में नलिनी भी शामिल थी. जिसके बाद से वह में उम्रकैद की सज़ा काट रही है.