ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

राज्यसभा चुनाव : 8 राज्यों के 19 सीटों पर मतदान जारी, क्रॉस वोटिंग से हो सकता है उलटफेर

DELHI : देश में राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. 8 राज्यों की 19 चीजों के लिए चुनाव बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच चुका है. झारखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश में राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. 8 राज्यों की 19 चीजों के लिए चुनाव बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच चुका है. झारखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है, जबकि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर 4 उम्मीदवार मैदान में है. बीजेपी और कांग्रेस ने यहां 22 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. गुजरात में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं. गुजरात के अंदर बीजेपी ने तीन और कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों को खड़ा किया है.


गुजरात में बीजेपी के 3 विधायकों के बारे में प्रॉक्सी वोटिंग कमाल की बात कही जा रही है. केसरी सिंह सोलंकी, पुरुषोत्तम सोलंकी और शंभूजी ठक्के प्रॉक्सी वोट का इस्तेमाल करेंगे. राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है. यहां 4 उम्मीदवार मैदान में हैं. झारखंड में 2 सीटों पर तीन उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं. यहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावे जेएमएम ने भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा है.


नोटिस की बात करें तो मणिपुर, मेघालय और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. राज्यसभा चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि कई राज्यों में बागी विधायक बड़ा उलटफेर कर सकते हैं. मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों की बगावत के बाद राज्यसभा के लिए उसके दोनों सीटों पर जीत का गणित बिगड़ सकता है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डिनर पार्टी में बीएसपी, एसपी और निर्दलीय विधायकों की मौजूदगी से बीजेपी को जीत की उम्मीद है.

टैग्स