ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

भयानक हादसा : बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची

भयानक हादसा : बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई है. मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 


घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा थानान्तर्गत जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में हुई. बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इससे बस और ट्रेलर में भीषण आग लग गई. इसमें 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर जाम लग गया. 


बताया जा रहा है कि टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई. बस में हादसे के समय 25 लोग सवार थे. प्रशासन 10 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहा है. बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस 9:55 पर बालोतरा से रवाना हुई थी. इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी. जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में बस जलकर खाक हो गई. हालांकि, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.