ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का UAV विमान क्रैश

DESK: राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हुआ। भारतीय वायुसेना का टोही विमान हादसे का शिकार हो गया। इंडियन एयरफोर्स का UAV विमान क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा। जिसके बाद उसमें आग

राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का UAV विमान क्रैश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हुआ। भारतीय वायुसेना का टोही विमान हादसे का शिकार हो गया। इंडियन एयरफोर्स का UAV विमान क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा। जिसके बाद उसमें आग लग गयी। आग की लपटे देखकर लोग भी सहम गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वायुसेना के अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये। हादसा शहर के 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे हुई। जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ क्विंटल वजन का वायु सेना का टोही विमान जैसलमेर में बॉर्डर एरिया पर निगरानी कर रहा था जो मानव रहित था। इस घटना के दो साल पहले भी यह क्राफ्ट  तकनीकी खामी के चलते क्रैश हो चुका था। उस समय भी इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था और आज भी किसी को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

टैग्स