ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Railway Recruitment News: भर्ती घोटाले के बाद रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, सभी लंबित Group C Selections किए रद्द, जानें पूरा मामला

Railway Recruitment News: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ‘सी’ पदों पर उन सभी लंबित विभागीय भर्तियों को रद्द कर दिया है, जिन्हें 4 मार्च तक अंतिम रूप नहीं दिया गया और अप्रूव भी नहीं किया गया। बोर्ड ने इस कदम को उठाने का कारण चयन प्रक्रिया में 'अवैधता' बताई है।

Railway Recruitment News
सभी लंबित Group C Selections रद्द
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Railway Recruitment News: रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी डिविजनों में ग्रुप सी तक के सभी विभागीय चयन प्रक्रियाओं से होने वाली भर्तियों को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने 5 मार्च को यह आदेश जारी किया। यह निर्णय मुगलसराय में विभागीय परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में 26 अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। 


रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ‘सी’ पदों पर उन सभी लंबित विभागीय भर्तियों को रद्द कर दिया है, जिन्हें चार मार्च तक अंतिम रूप नहीं दिया गया और अप्रूव भी नहीं किया गया। बोर्ड ने बुधवार को सभी रेलवे जोनों के सामान्य प्रबंधकों को एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें कहा गया, "हाल के समय में विभागीय चयन में कई गड़बड़ियां पाई गई। जिस कारण विभागीय चयन ढांचे की पुनरावलोकन किया जाएगा। सभी लंबित चयन/LDCEs/GDCEs (ग्रुप C में) जिन्हें 04.03.2025 तक अंतिम रूप से अनुमोदित नहीं किया गया है उन्हें रद्द माना जाएगा।"


नोटिस में यह भी कहा गया है कि, "कोई भी नया चयन प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी, जब तक कि अगले आदेश न जारी किए जाएं। चयन प्रक्रिया को विनियमित करने के लिए आगामी आदेश जारी किए जाएंगे।" इससे पहले, रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं को केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से आयोजित करने का आदेश दिया था। दरअसल यह दोनों फैसला सीबीआई द्वारा उत्तर प्रदेश के मुग़लसराय में 26 रेलवे अधिकारियों की गिरफ्तारी और एक विभागीय परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप में की गई छापेमारी के बाद आए हैं। जिसमें 1.17 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की गई थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता