ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित, कांग्रेस पार्टी ने दी जानकारी

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट शनिवार को निलंबित कर दिया गया। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर के जरिये दी। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि

राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित, कांग्रेस पार्टी ने दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट शनिवार को निलंबित कर दिया गया। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर के जरिये दी। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि "पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित है और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। अकाउंट बहाल होने तक वे सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जय हिन्द" 


राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट निलंबित होने के कुछ देर बाद इसे बहाल कर दिया गया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर यह कार्रवाई क्यों की गई। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली तस्वीर को लेकर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। इस तस्वीर को ट्विटर ने पहले ही हटा दिया था। पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को साझा किया था। इसके बाद से ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई के लिए कहा था। आयोग ने ट्विटर को नोटिस जारी कर तस्वीर को डिलीट करने को कहा था। 



आयोग ने ट्विटर पर लिखा था कि 'बच्ची के परिजनों की तस्वीर को ट्वीट करके उसकी पहचान को उजागर करना पॉक्सो कानून का उल्लंघन है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इसका संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को नोटिस जारी करता है कि वह इस पोस्ट को हटाए।' 


गौरतलब है कि राहुल गांधी बुधवार की सुबह बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बच्ची के माता और पिता से अपनी कार में ही मुलाकात की थी और उसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी। परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि वह परिवार को न्याय दिलाने के लिए संकल्प लेते हैं और इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। 


जिसके बाद इस तस्वीर को राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को ट्विटर अकाउंट निलंबित होने के कुछ देर बाद इसे बहाल कर दिया गया।