ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले...मैं सच बोलता हूं तो मेरे पीछे ईडी लगा दी जाती है

DESK : कांग्रेस देश में बढ़ते महंगाई को लेकर आज विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के साथ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई है. अपने प्रेस कांफ्रेंस में राहुल

राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले...मैं सच बोलता हूं तो मेरे पीछे ईडी लगा दी जाती है
First Bihar
2 मिनट

DESK : कांग्रेस देश में बढ़ते महंगाई को लेकर आज विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस के साथ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई है. अपने प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी मोदी सरकार पर जमकर बरसे. राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र ख़त्म हो चूका है और तानाशाही की सरकार है. हम महंगाई के मुद्दे पर बोलते हैं तो हमें संसद में बोलने नही दिया जाता. संसद के बाहर हमें प्रदर्शन पर गिरफ्तार किया जाता है.



राहुल गांधी सरकार को तानाशाही की सरकार बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से भागती है. यही कारण है कि हम बेरोजगारी, महंगाई जैसे जनता के मुद्दा को उठाते है तो सरकार इसको दबाना चाहती है. राहुल गांधी ने कहा कि देश में खाद्य पदार्थ से लेकर डीजल पेट्रोल और गैस सबके दाम अपने चरम पर है, लेकिन गृह मंत्री को इसकी कोई फ़िक्र नहीं है. वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जनता की ताकत से डरती है, जिसके कारण झूठ पर झूठ बोलती है.



राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं सच बोलता हूं, इसलिए मेरे पीछे सरकारी एजेंसियां लगा दी जाती हैं, लेकिन इससे मैं डरने वाला नही हूं. मैंने महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा के मुद्दे पर बोलता रहूँगा. आगे उन्होंने कहा कि मैं जितना सच बोलूँगा मेरे पीछे सरकार उतना ही ज्यादा आक्रामक होगी. लेकिन मैं सच बोलने से पीछे हटने वाला नही हूं. उन्होंने कहा कि मैं इससे सीखता हूं डरता नहीं हूं.

टैग्स