ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना महामारी के बीच आज पहली बार सामने आएंगे राहुल गांधी, दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस

DELHI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना महामारी के बीच आज पहली बार सामने आने वाले हैं। राहुल गांधी दोपहर 1 एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। कोरोना संकट से जूझ रहे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना महामारी के बीच आज पहली बार सामने आने वाले हैं। राहुल गांधी दोपहर 1 एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। कोरोना संकट से जूझ रहे देशवासियों के लिए राहुल गांधी कौन सी बातें कहेंगे इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। राहुल गांधी लगातार लॉकडाउन के बीच गरीब और मजदूर तबके को राशन सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिलने का मामला उठाते रहे हैं। अब देखना होगा कि राहुल जब वीडियो कांफ्रेंस पर लाइव आएंगे तो वह क्या कहते हैं।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जब प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे तो वह किन मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करते हैं इसमें सबकी दिलचस्पी बनी हुई है। दुनिया में कोरोना संकट जब फैल रहा था तो राहुल पहले शख्स थे जिन्होंने भारत सरकार को अलर्ट किया था लेकिन तब केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। राहुल गांधी अब लगातार सरकार को लौटा उनके बीच अर्थव्यवस्था और जरूरतमंदों तक राहत मुहैया कराने को लेकर सुझाव दे रहे हैं।


टैग्स