ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लॉकडाउन के दौरान आपने भी लिया था फ्लाइट तो न हों परेशान, 3 सप्ताह के अंदर पैसा मिलेगा वापस

DESK : अगर आपने भी लॉकडाउन के दौरान फ्लाइट का टिकट लिया था और अब पैसा डूबने की चिंता से परेशान हो रहे हैं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है. आपका पैसा डूबने वाला नहीं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : अगर आपने भी लॉकडाउन के दौरान फ्लाइट का टिकट लिया था और अब पैसा डूबने की चिंता से परेशान हो रहे हैं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है. आपका पैसा डूबने वाला नहीं है. 

सरकार ने लॉकडाउन के पहले चरण में 3 मई तक की यात्रा के लिए बुक कराए गए हवाई टिकट पर यात्रियों को 3 सप्ताह के अंदर पूरा पैसा लौटाने का निर्देश दिया है. गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस संबंध में एक परामर्श जारी करते हुए कहा कि 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच विमानन कंपनियों ने लॉकडाउन के  पहले या दूसरे चरण के लिए टिकट बुक किए हैं और उन्हें बुकिंग के पैसे पहले लॉकडाउन के दौरान ही मिल गया है तो वह टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को पूरा पैसा वापस करेंगे.


3 सप्ताह के अंदर उन्हें यह पैसा किसी भी हाल में वापस करना होगा. आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण उड़ान रद्द होने पर एयरलाइंस यात्रियों को पैसे लौटाने के बजाय उतने ही पैसे के वाउचर दे रही थी. जिनका इस्तेमाल 1 साल तक टिकट बुक कराने के लिए किया जा सकता था. जिसकी शिकायत लोगों ने की थी. लोगों की शिकायत के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को पूरा पैसा लौटाने का आदेश दिया है.