ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी ने किया मतदान, गृह मंत्री अमित शाह के साथ दूसरे मंत्रियों ने भी डाला वोट

DELHI : राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है. संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी ने किया मतदान, गृह मंत्री अमित शाह के साथ दूसरे मंत्रियों ने भी डाला वोट
First Bihar
2 मिनट

DELHI : राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है. संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना वोट डाला है. प्रधानमंत्री संसद भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे और वहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उनके दावे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत मोदी कैबिनेट के दूसरे मंत्रियों ने भी मतदान किया है. बिहार से आने वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी मतदान किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अश्विनी चौबे मैं भी अपने वोट डाले हैं.


जनता दल यूनाइटेड के कई सांसदों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संसद भवन पहुंचे हैं और वह भी अपना वोट डालेंगे. इसके अलावे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान भी संसद भवन पहुंचे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दूसरे राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित विधानसभा पहुंच कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.

टैग्स